news-details

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 15 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर कमिश्नरेट के 15 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट, साहसिक एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पुलिस अधिकारी, जवान और फायर फाइटर्स शामिल रहे।समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब आमजन अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं, तब पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कल्याण और उनके हितों के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी भी साझा की।पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस में कार्य करना केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का दायित्व है। वर्तमान समय में पुलिस के सामने रोज नई चुनौतियां आ रही हैं। ऐसे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और दूसरों को भी बेहतर सेवा की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांड्यन, एडिशनल पुलिस कमिश्नर संकल्प शर्मा, डॉ. विपिन ताडा, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और कुलपति डॉ. विनय पाठक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।