
वाराणसी। होटल मधुवन पैलेस, ककरमत्ता में रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ का 37वां पदग्रहण समारोह एवं मंडलाध्यक्ष रो. पूनम गुलाटी की आधिकारिक क्लब यात्रा आयोजित हुई। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रो. निशा श्रीवास्तव और सचिव रो. अंशु सिंह ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रो. राहुल श्रीवास्तव एवं सचिव रो. संजय कुमार श्रीवास्तव को कॉलर और हैमर प्रदान कर कार्यभार सौंपा।कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी इंटरनेशनल अध्यक्ष रो. ओलियांका हकीम बाबालोला के संदेश “Create Lasting Impact” के साथ हुआ। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष रो. पूनम गुलाटी ने रोटरी की सेवा भावना और समाज में स्थायी प्रभाव उत्पन्न करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। रीजनल प्रमुख रो. अनिल के. जाजोदिया ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं।समारोह में चार नए सदस्यों को रोटरी क्लब की सदस्यता दिलाई गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि वह डिस्ट्रिक्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। रोटरी सामुदायिक ग्राम सेवा दल को मजबूत करने के साथ पर्यावरण संरक्षण, बालिकाओं की शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में विशेष कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रो. प्रशांत नागर, रीजनल सेक्रेटरी रो. आयुष्मान सुरेका समेत विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संचालन रो. सुषमा श्रीवास्तव ने किया। सचिवीय रिपोर्ट रो. संजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रस्तुत की, जबकि चार्टर सदस्य रो. संजय कुमार कपूर ने आभार व्यक्त किया।