news-details

राहुल-खड़गे की तस्वीरों पर बरसे जूते-चप्पल!

You can share this post!

खड़गे की टिप्पणी पर लखनऊ में सियासी संग्राम

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में सोमवार को लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हजरतगंज में लालजी टंडन की प्रतिमा से गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी की तस्वीरों को जूतों से कुचला और मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीरों पर चप्पलें बरसाईं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की।भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खड़गे से माफी मांगने की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर आगे भी प्रदर्शन जारी रहेंगे। भाजपा नेता रणवीर सिंह कलशी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी की और कहा कि कांग्रेस को उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा, जिसे वह समझती है।प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता सीता सिंह ने भी प्रधानमंत्री के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग को सड़क पर ला दिया है।