पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। सोशल मीडिया पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के डीएनए को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता तरयासुजान थाने पहुंचे और तहरीर देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।तहरीर में आरोप लगाया गया कि अहीरौलीदान निवासी अशोक कुमार सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से राहुल गांधी के डीएनए को लेकर आपत्तिजनक एवं अमर्यादित पोस्ट साझा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पोस्ट में हिंदू, पारसी, मुस्लिम और ब्रिटिश जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस से सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।तहरीर देने वालों में मन्ना यादव, मोहम्मद इदरीश अंसारी, डॉ. जेबी सिंह, नजीर हुसैन, अख्तर अंसारी, जावेद अंसारी और प्रमेंद्र सिंह शामिल रहे।