
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। सिसोलर से बांदा जा रही रोडवेज बस कमलेश तिराहे के पास खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों को करीब दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना के बाद डिपो से दूसरी बस भेजी गई, जिसके बाद यात्रियों को रवाना किया गया। यात्रियों ने बिना जांच के बस भेजे जाने पर नाराजगी जताई।