news-details

रोड रेस्टोरेशन में गोरखपुर ने पूरा किया लक्ष्य, यूपी में 95 फीसदी काम

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/गोरखपुर। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम ग्रामीण का विशेष अभियान चल रहा है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में सड़क पुनर्स्थापना का करीब 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि गोरखपुर क्षेत्र में लक्ष्य पूरा करने का दावा किया गया है। अभियान की अंतिम समयसीमा 10 नवंबर निर्धारित है।मुख्य अभियंता इंजीनियर वी.पी. सिंह ने शनिवार को गोरखपुर क्षेत्र में कार्यों की समीक्षा की। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, क्षेत्र में 18,472 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी, जिसमें से 17,511 किलोमीटर की मरम्मत कराई जा चुकी है। शेष कार्य पूरा कराने के लिए 203 टीमें लगाई गई हैं।दूसरी ओर, लखनऊ में 41 किलोमीटर, बाराबंकी में 147 किलोमीटर और अंबेडकरनगर में लगभग 250 किलोमीटर सड़क की मरम्मत का काम बाकी बताया गया है। अमेठी, सुल्तानपुर, उन्नाव और प्रतापगढ़ में भी कार्य शेष हैं।इंजीनियर वी.पी. सिंह ने ग्रामीणों से क्षतिग्रस्त सड़कों की जानकारी विभाग को देने की अपील की। लोग टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 के अलावा जलसारथी ऐप, जल समाधान ऐप और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जलसारथी ऐप पर सड़क की फोटो और वीडियो भी अपलोड की जा सकती है।