
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा यूपी-112 में तैनात मुख्य में मुख्य आरक्षी रामवीर सिंह के उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कार्य क्षेत्र में आने वाली नवीन चुनौतियों के बारे में अवगत कराया गया साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टाक व प्रभारी डायल-112 श्री संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे । बता दें कि उ0नि0 रामवीर सिंह मूल रुप से इटावा के रहने वाले है तथा वर्ष 1995 में जनपद प्रयागराज से उत्तर-प्रदेश पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे ।