news-details

पटना में खान सर पर गिरफ्तारी की कार्रवाई, कोचिंग फायरिंग केस में नया मोड़

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पटना के कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। यह कदम उनके कोचिंग सेंटर में फायरिंग से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद उठाया गया है, जिसमें उनके बॉडीगार्ड्स को हथियार चलाते हुए देखा गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पहले से गिरफ्तार दो बॉडीगार्ड्स की पूछताछ और बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।घटना 2 जून की रात की बताई जा रही है, जब पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। उस दौरान परिसर में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट की गई थी। इसी दौरान कथित रूप से फायरिंग भी हुई, जिसके वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने पहले बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार किया और अब केस में खान सर को भी नामजद किया गया है।वहीं खान सर का कहना है कि यह फायरिंग आत्मरक्षा में की गई थी, क्योंकि उस समय स्थिति नियंत्रण से बाहर थी और पुलिस देर से पहुंची। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके गार्ड्स ने केवल सुरक्षा के लिए कार्रवाई की। पुलिस अब पूरे मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और गवाहों के बयानों के आधार पर कर रही है।