news-details

पटहेरवा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा

You can share this post!

 

महिलाओं की रेकी कर सुनसान जगह पर बनाते थे निशाना, मोबाइल, पर्स और नकदी बरामद

पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगर।

कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक लेडीज पर्स और लूट के 1,400 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिलाओं की रेकी करने के बाद उन्हें सुनसान स्थान पर रोककर मोबाइल, रुपये और अन्य सामान लूटकर मोटरसाइकिल से फरार हो जाते थे।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव के नेतृत्व में 24 अक्टूबर 2026 को पटहेरवा थाना पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस ने लूट के मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 291/2026 के तहत वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रियेश कुशवाहा पुत्र छोटेलाल कुशवाहा, निवासी परसौनी, थाना पटहेरवा, कुशीनगर तथा गोलू चौहान पुत्र छोटेलाल चौहान, निवासी वार्ड नंबर छह, फाजिलनगर, थाना पटहेरवा, कुशीनगर के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या BR28AE4490), दो मोबाइल फोन, एक लेडीज पर्स और लूट के 1,400 रुपये बरामद किए गए हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2), 351(3), 309(4), 3(5) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज है।संयुक्त पुलिस टीम ने की कार्रवाईगिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में पटहेरवा थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सन्नी दूबे, फाजिलनगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उपनिरीक्षक विशाल कुमार, मुख्य आरक्षी अमित सिंह, हेड कांस्टेबल रमेशचन्द्र जोशी, कांस्टेबल अहतेशाम, महिला कांस्टेबल मनीषा सिंह और महिला कांस्टेबल क्षमा मिश्रा शामिल रहीं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।