
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के उस्मानपुर में पत्थरबाज गिरोह ने एक बार फिर हमला कर दहशत फैला दी। आरोप है कि करीब 15-20 युवकों ने एक परिवार पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले ही आरोपियों ने पीड़ित के पिता लालजी पाल का हाथ तोड़ दिया था। सोमवार को दोबारा हुए हमले में नितिन, रितिक समेत कई लोगों के सिर फट गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के समय पीड़ित पक्ष के कुछ लोग थाने में मौजूद थे।हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।