
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। स्वतंत्र चेतना समाचार पत्र के सुल्तानपुर ब्यूरो चीफ और वरिष्ठ पत्रकार सतीश पांडेय का लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। करीब एक माह से स्वास्थ्य खराब होने के बाद उनकी हालत बिगड़ती गई। सुल्तानपुर के गोमती हॉस्पिटल में उपचार के बाद 18 अगस्त को उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था, जहां बीती रात करीब नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ अधिवक्ताओं और सर्वसमाज में शोक की लहर है। अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अम्बरीष मिश्र सहित वरिष्ठ पत्रकारों ने भी शोक व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया।