news-details

पत्रकार समाज का सजग प्रहरी जनहित के मुद्दों को उठाना बड़ी जिम्मेदारी : राकेश जायसवाल

You can share this post!


पारदर्शी विकास ब्यूरो | कुशीनगर
कुशीनगर। कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड सेंटर के स्थापना दिवस पर पत्रकारों के सम्मान में कुशीनगर इन रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पत्रकारिता के साथ रक्तदान और जनसेवा में मीडिया की भूमिका पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर पत्रकार शासन-प्रशासन और समाज का ध्यान महत्वपूर्ण विषयों की ओर आकर्षित करते हैं। उनकी सक्रियता से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होता है। विशिष्ट अतिथि शिवनाथ सिंह ने कहा कि रक्तदान और जनसेवा जैसे कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संचालक राजीव तिवारी एवं शोभा राय ने पत्रकारों का आभार जताते हुए स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन वाहिद अली ने किया। इस अवसर पर कवि दिनेश तिवारी भोजपुरिया, रोटरी क्लब कुशीनगर अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, विजय कृष्ण द्विवेदी, अखिलेश शर्मा, डॉ. सुनील सिंह, विनोद वर्मा, सत्येंद्र राय, अभिमन्यु तिवारी सहित गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे।