news-details

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने मोबाइल टावर से लगाई फांसी, मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के यासी नगर निवासी 30 वर्षीय युवक इकराम हुसैन ने पत्नी से विवाद के बाद सती मोहल्ला स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर फांसी लगा ली। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। युवक के टावर पर लटके होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, इकराम हुसैन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। करीब छह साल पहले उसकी शादी सती मोहल्ला निवासी आयशा से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक इकराम को शराब पीने की आदत थी, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।बताया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते इकराम अपनी ससुराल आया हुआ था। गुरुवार को शराब के नशे में किसी बात को लेकर पत्नी और ससुराल पक्ष से उसका विवाद हो गया। इसके बाद वह गुस्से में कपड़े लेकर घर से बाहर निकल गया और पास में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने युवक को टावर पर फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा और अस्पताल भेजा, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।