news-details

पत्नी को पुल से गंगा में फेंकने का आरोप, महिला लापता

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर-बिठूर पुल पर शुक्रवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। मायके से पत्नी को घर ले जा रहे पति पर आरोप है कि उसने विवाद के बाद महिला को पुल से गंगा में फेंक दिया। घटना के बाद महिला लापता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश कराई जा रही है।मरौंदा गांव निवासी 29 वर्षीय ऊषा की शादी करीब दो वर्ष पहले कानपुर के बिठूर क्षेत्र निवासी सुजीत से हुई थी। शुक्रवार को सुजीत पत्नी को उसके मायके से लेकर घर जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि परियर-बिठूर पुल पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सुजीत ने ऊषा को गंगा में फेंक दिया।घटना की सूचना मिलते ही परियर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गंगा में महिला की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। पुलिस पुल और आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है।उधर, घटना की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन और ग्रामीण परियर चौकी के पास पहुंच गए। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। अधिकारियों ने समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सफीपुर दीपक यादव के अनुसार पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच और महिला की तलाश जारी है।