news-details

पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव : कप्तान सिंह

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। विश्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के अधिकारी कप्तान सिंह ने क्षेत्रवासियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए प्रकृति का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।‘पारदर्शी विकास’ से विशेष बातचीत में कप्तान सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र आज वैश्विक चिंता का विषय बन चुके हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भी प्रकृति के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग का संदेश देता है।उन्होंने लोगों से अपने घरों, विद्यालयों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। कप्तान सिंह ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि समाज का हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण को अपना नैतिक दायित्व समझे, तो स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत का सपना साकार किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने युवाओं से पर्यावरण जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।