news-details

पर्यावरण और योग दिवस की तैयारियों पर आरोग्य भारती की प्रांतीय बैठक

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS आरोग्य भारती कानपुर प्रांत की ऑनलाइन प्रांतीय बैठक शनिवार को संपन्न हुई, जिसमें प्रांत, विभाग और विभिन्न जिलों के 33 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा। बैठक में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही अधिक से अधिक स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित कर जनभागीदारी बढ़ाने की रणनीति बनाई गई।प्रांत अध्यक्ष डॉ. बी. एन. आचार्य ने सभी जिलों से संगठन विस्तार और स्थानीय इकाइयों के गठन का आह्वान किया। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 में 12 जिलों के लगभग 40 स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुए थे, जबकि इस वर्ष 60 से 70 स्थानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा पर्यावरण दिवस के कार्यक्रमों को भी व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया गया। बैठक में “आरोग्य परिवार” अभियान के तहत परिवारों को आरोग्य रसोई, आरोग्य वाटिका और निवारक स्वास्थ्य उपायों से जोड़ने की योजना पर भी चर्चा हुई। बैठक का शुभारंभ धन्वंतरि स्तवन तथा समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।