news-details

परिक्रमा मार्ग फायरिंग मामले में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो निलंबित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के महोली गांव में परिक्रमा मार्ग पर हुई फायरिंग और हिंसक झड़प के मामले में एसएसपी श्लोक कुमार ने सख्त कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में थाना हाईवे प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि चौकी प्रभारी और बीट कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।एसएसपी ने थाना हाईवे प्रभारी शैलेंद्र कुमार को मामले के लिए जिम्मेदार मानते हुए लाइन हाजिर किया है। उनकी जगह प्रशांत कपिल को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पन्ना पोखर चौकी प्रभारी संदीप कुमार और बीट कांस्टेबल आदर्श कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, बुधवार को महोली गांव में बाइक निकालने को लेकर पार्षद प्रतिनिधि Rajवीर सिंह और चंद्रभान पक्ष के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। आरोप है कि उस समय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।बुधवार के विवाद पर समय रहते कार्रवाई न होने का परिणाम गुरुवार को सामने आया, जब भंडारा लगाने को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और परिक्रमा मार्ग पर खुलेआम फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और श्