
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। आगामी 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए कस्बे से पहला जत्था 30 जून की सुबह रवाना होगा। यात्रा में शामिल श्रद्धालु कानपुर से ट्रेन के जरिए जम्मू पहुंचेंगे।पहले जत्थे में चार अमरनाथ यात्री शामिल हैं। यात्रियों के अनुसार वे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।