
PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के मोरा गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी प्रताप पुत्र रामजीलाल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, प्रताप बुधवार रात घर पर सो रहे थे। गुरुवार सुबह परिजनों ने घर के पास पेड़ पर उनका शव लटका देखा। सूचना मिलने पर जैंत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक के पिता ने आत्महत्या की बात से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने प्रताप की हत्या की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले परिवार की एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी