news-details

पेड़ लगाएं, भविष्य बचाएं: सुमित शुक्ला

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। समाजसेवी सुमित शुक्ला ने वृक्षों के संरक्षण को लेकर जनपदवासियों, समाजसेवियों, मीडिया और प्रशासन से जागरूकता अभियान चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। भोजन, ऑक्सीजन, बारिश और जीवन के हर पड़ाव में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में विकास के साथ लोग अपने प्राकृतिक दायित्वों को भूलते जा रहे हैं। पहले हमारे पूर्वज आने वाली पीढ़ियों के हित को ध्यान में रखते हुए पौधे लगाते थे, लेकिन आज पौधों की देखभाल पर ध्यान कम हो गया है।सुमित शुक्ला ने कहा कि बांदा में इस बार भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने सभी को सोचने पर मजबूर किया है। ऐसे में सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें बचाकर बड़ा करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि हर साल बड़े स्तर पर वृक्षारोपण होता है, लेकिन कई पौधे देखभाल के अभाव में नष्ट हो जाते हैं। जरूरत है कि वृक्षारोपण को केवल कार्यक्रम या फोटो तक सीमित न रखकर धरातल पर सफल बनाया जाए।उन्होंने लोगों से अपील की कि कम पौधे लगाएं, लेकिन उनकी पूरी जिम्मेदारी लेकर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखें। यही आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य की नींव होगी।