
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। पितृपक्ष की दशमी तिथि पर विश्व मांगल्य सभा काशी प्रांत की ओर से राष्ट्र ऋषियों और महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के साथ शिक्षा, राष्ट्रसेवा, समाज सुधार और साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।इस अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय, भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, लोकनायक एवं समाजसेवी श्री अग्रसेन, आधुनिक हिंदी के प्रणेता भारतेन्दु हरिश्चंद्र तथा महान उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद को श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में सदाचार सभा डाफी, सुंदरपुर, नगवां, पंचगंगा घाट, पांडेयपुर, विवेकानंदपुरम, अस्सी और रामनगर की सदस्य बहनें श्रद्धाभाव से शामिल हुईं। आयोजकों ने कहा कि पितृपक्ष में हम अपने पारिवारिक पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, साथ ही समाज और राष्ट्र के नायकों तथा महर्षियों का स्मरण करना भी हमारा दायित्व हैविश्व मांगल्य सभा की ओर से कहा गया कि सनातन परंपराओं और महान विभूतियों के जीवन आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धा, संस्कार और राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता की भावना को मजबूत करना रहा।