
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की मिशन शक्ति एवं महिला कल्याण समिति द्वारा प्रधानाचार्य अरुण कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।मुख्य अतिथि मां भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी की सचिव अनुराधा सिंह ने छात्र-छात्राओं को सामाजिक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ समाजसेवा और मानवीय सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।विशिष्ट वक्ता डायटीशियन शुभम वर्मा ने पोषण माह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित दिनचर्या के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को खानपान की गलत आदतों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए मौसमी एवं पौष्टिक आहार अपनाने पर जोर दिया।