news-details

पैसे के विवाद में हमला, तीन गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जायस थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडे और लोहे की पाइप से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हमले में सदाब्रिज, रवि और रामदेवी घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सदाब्रिज और रवि को लखनऊ रेफर किया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।पुलिस ने संजय कुमार, अजय शंकर उर्फ गुड्डू और सानू उर्फ निर्भय सोनकर को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार निगरानी में लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर एक लाठी, दो डंडे और एक लोहे की पाइप बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार घटना चार सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे हुई थी। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।