news-details

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा की बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कानपुर महानगर आगमन को लेकर भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटेंगे। बैठक में कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई।इस दौरान सांसद रमेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित, उपेंद्र पासवान, रेणुका सचान और पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।