news-details

प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची पर खुली बैठक आयोजित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू (बांदा)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वे-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने को लेकर शुक्रवार को बबेरू पंचायत भवन में खुली बैठक आयोजित की गई।बैठक एडीओ पंचायत गुरु प्रसाद और ग्राम पंचायत सचिव पूजा सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान तैयार की गई पात्रता सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया गया, ताकि किसी भी नाम को लेकर आपत्ति या विवाद की स्थिति न बने।ग्राम पंचायत सचिव ने ग्रामीणों को योजना की पात्रता और अपात्रता के मानकों की जानकारी देते हुए बताया कि किन लोगों को योजना का लाभ मिलेगा और किन्हें नहीं।बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य राकेश पटेल, शिव विलास शर्मा, अपलू वर्मा, पंचायत मित्र अजीत तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।