news-details

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा

You can share this post!

पारदर्शी विकाश न्यूज़ बाँदा। ई-चालान के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के शिकार तीन लोगों के खातों में पुलिस ने कुल 1.50 लाख रुपए वापस कराए हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस के अनुसार ठगों ने वाहन चालकों को ई-चालान लंबित होने का झांसा देकर लिंक भेजा और एपीके फाइल डाउनलोड कराई। फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बनाकर खातों से रकम निकाल ली गई।कोतवाली नगर क्षेत्र के तीन पीड़ितों की शिकायत पर साइबर टीम ने बैंक और तकनीकी संस्थाओं से समन्वय कर 1,50,836 रुपए होल्ड कराकर वापस खातों में भेज दिए।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना से संपर्क करें।