
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। एक दर्दनाक घटना सामने आई है। फैजुल्लागंज निवासी 30 वर्षीय कौसर जहां ने अपने 6 साल के बेटे अरहान को गोद में लेकर गोमती नदी में छलांग लगा दी। दोनों के शव दो दिन बाद चौक इलाके में लेटे हनुमान मंदिर के पास नदी में उतराते मिले।पुलिस को महिला के बुर्के से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें देवर, सास और अन्य ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। नोट में लिखा गया है कि पति की डेढ़ साल पहले मौत के बाद उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।मृतका के भाई इमरान ने बताया कि कौसर दो दिन से लापता थी। गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए परिवार चौक थाने पहुंचा, तभी पुलिस ने नदी में मिले शवों की तस्वीर दिखाई। दोनों शव कौसर और उसके बेटे के निकले।इमरान के मुताबिक, बहनोई शादाब की डेढ़ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी घर में झगड़ा हुआ था।पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शव बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।