news-details

प्रकाश पाल और गोपी कृष्ण पांडेय राज्यसभा उम्मीदवार

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें कानपुर के प्रकाश पाल और गोपी कृष्ण पांडेय भी शामिल हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सोमवार को उम्मीदवारों के नाम जारी किए। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है।  प्रकाश पाल भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और इससे पहले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह कानपुर के बर्रा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने 1992 में संघ के तहसील प्रचारक के दायित्व से अपने संगठनात्मक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद भाजपा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। वहीं गोपी कृष्ण पांडेय भी कानपुर से ताल्लुक रखते हैं। वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा संगठन में किसान मोर्चा समेत विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह संघ से भी जुड़े रहे हैं। भाजपा की घोषित सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार के नाम हैं। इस सूची में कानपुर से दो नेताओं को जगह मिलने से स्थानीय भाजपा संगठन में इसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।