
9 अगस्त को मनाई जाएगी महाराज दक्ष जयंती
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा की बैठक आयोजित कर आगामी 9 अगस्त को होने वाले महाराज भगवान दक्ष प्रजापति जयंती एवं डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार वरिष्ठ सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में सुबह 10 बजे से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति होंगे। इसके अलावा सांसद दिनेश चंद्र अनावाड़ीवा, बिहार की एमएलसी शीला पंडित और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति सहित कई अतिथि शामिल होंगे।आयोजकों ने बताया कि समारोह में समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा होगी। कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र भार्गव और उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा के पदाधिकारियों ने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।