news-details

प्रभारी मंत्री ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

You can share this post!

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना तथा महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार को नगर निगम जोन-4 के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। खरगापुर सरसवां वार्ड के सेक्टर-5 गोमती नगर एक्सटेंशन, गीतापुरी चौराहा और खरगापुर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संकट मोचन द्वार के पास निर्माणाधीन नाले के कार्य की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को 19 जून तक निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए। भरवारा-मल्हौर वार्ड में एसटीपी एमिटी रोड स्थित खाली प्लॉटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई कराने और प्लॉट मालिकों को बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए, ताकि कूड़ा डंपिंग और अतिक्रमण रोका जा सके। चिनहट प्रथम वार्ड में बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने तथा पार्किंग व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया। वहीं राजीव गांधी प्रथम वार्ड के मिठाई वाला चौराहा स्थित पीसीटीएस की स्वच्छता और व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई। सुरेश खन्ना ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।