news-details

प्रिया तिवारी ने एक हजार बालिकाओं को बनाया आत्मनिर्भर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। जिले में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहीं प्रिया तिवारी वर्ष 2009 से बालिकाओं और महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दे रही हैं। एकेडमी और नारी सशक्तिकरण फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से अब तक करीब एक हजार बालिकाओं को सिलाई, ब्यूटीशियन और सलून का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।प्रिया तिवारी का उद्देश्य महिलाओं को हुनर सिखाकर अपने पैरों पर खड़ा करना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कई बालिकाओं ने अपना रोजगार शुरू किया और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। इससे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।प्रिया तिवारी का कहना है कि एक बालिका को हुनरमंद बनाना केवल उसे रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी सोच के साथ वह भविष्य में भी अधिक से अधिक बालिकाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।