news-details

प्रो. विक्टर बाबू बने अधिवेशन महाध्यक्ष

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर एवं शैक्षणिक कार्य अधिष्ठाता प्रो. एस. विक्टर बाबू को साउथ इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस की कार्यकारी समिति द्वारा वर्ष 2026 में होने वाले 45वें वार्षिक अधिवेशन का महाध्यक्ष नामित किया गया है। यह अधिवेशन जुलाई 2026 में तेलंगाना के नलगोंडा स्थित महात्मा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश के कई प्रमुख इतिहासकार और शोधार्थी भाग लेंगे। प्रो. विक्टर बाबू का चयन उनके लंबे समय से चले आ रहे शोध कार्य, शैक्षणिक नेतृत्व और इतिहास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रो. विक्टर बाबू के मार्गदर्शन में यह अधिवेशन ऐतिहासिक शोध को नई दिशा देगा। साउथ इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस की स्थापना 1979 में हुई थी और यह दक्षिण भारत के इतिहास एवं संस्कृति पर शोध का एक प्रमुख मंच है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने प्रो. विक्टर बाबू को शुभकामनाएं दीं और इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।