news-details

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए तहसील मुसाफिरखाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे लगभग 250 हेक्टेयर भूमि पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। यह परियोजना विकासखंड शुकुल बाजार के ऊंचगांव और सेवरा गांव के निकट एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन संख्या 58 के पास प्रस्तावित है।परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में 148 हेक्टेयर भूमि के क्रय एवं अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण में शेष 102 हेक्टेयर भूमि के क्रय की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित होने से अमेठी में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ व्यापार, परिवहन और लॉजिस्टिक्स जैसी गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। एक्सप्रेसवे के निकट होने से माल परिवहन और औद्योगिक आवागमन में सुविधा मिलेगी।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना नीतेश राज, तहसीलदार राहुल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।