news-details

प्रो. शैलेश मिश्र कार्यपरिषद सदस्य नामित

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं छात्र कल्याण संकाय प्रमुख प्रो. शैलेश कुमार मिश्र को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया की कार्यपरिषद में सदस्य (सामान्य) नामित किया गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबडे की ओर से 6 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में नामांकन की औपचारिक सूचना दी गई। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 20 की उपधारा (1)(जी) के तहत किया गया यह नामांकन पत्र जारी होने की तिथि से दो वर्ष अथवा अग्रिम आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।प्रो. शैलेश कुमार मिश्र विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष और छात्र कल्याण संकाय प्रमुख के रूप में शैक्षणिक दायित्व निभा रहे हैं। उनके नामांकन पर विश्वविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इसे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव और योगदान के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी। प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल, प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. राजनाथ, प्रो. महेन्द्र पाण्डेय, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, प्रो. अमित कुमार शुक्ल और जनसंपर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र ने प्रो. मिश्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।