news-details

प्रो. नीरज कुमार सिंह बने योग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के डीन एडमिनिस्ट्रेशन प्रो. नीरज कुमार सिंह को योग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (YAUP) का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उपाध्यक्ष डॉ. राम किशोर ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रदेश में योग एवं योगासन खेलों को नई दिशा मिलेगी। महासचिव शोभित पांडेय ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य योगासन खेलों को बढ़ावा देना और उभरते खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रो. नीरज की नियुक्ति से इन प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।