news-details

पेपर लीक के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे छात्र नेता आकर्षण यादव को पुलिस ने रोका

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर। प्रदेश में लगातार हो रही परीक्षा-पत्र लीक की घटनाओं के विरोध में छात्र नेता आकर्षण यादव गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) पहुंचे। वह मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया।आकर्षण यादव ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस व्यवस्था लागू करने की मांग की।पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद एसीपी नवाबगंज ने उनसे ज्ञापन लिया और उसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।छात्र नेता ने कहा कि युवाओं के हितों और परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी।