news-details

प्लॉट विवाद में तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट भेजे गए

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Auraiya

दिवियापुर रोड पर प्लॉट को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। घटना मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे थाना बेला क्षेत्र में हुई, जहां जमीन को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जांच के बाद पहले पक्ष से रघुनंदन सिंह निवासी दिबियापुर रोड बेला को हिरासत में लिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से शिव सिंह और अमर सिंह निवासी दिवियापुर बेला को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर बिधूना न्यायालय भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि मौके से कुछ अन्य लोग फरार हो गए थे, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।