news-details

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों के तबादले

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी आदेश के तहत 5 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों सहित कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं।जारी आदेश के अनुसार विनेश कुमार को एरवाकटरा थाने से हटाकर बिधूना थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं ललितेश नारायण त्रिपाठी को अजीतमल थाने से स्थानांतरित कर बेला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रमेश सिंह को सहार थाने से हटाकर अजीतमल थाने भेजा गया है, जबकि गंगादास गौतम को बेला थाने से एरवाकटरा थाने का प्रभार दिया गया है।इसके अलावा उपनिरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किया गया है। जितेंद्र कुमार तिवारी को निजाई चौकी से हटाकर सहार थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह फेरबदल अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अधिकारियों की तैनाती से थानों की कार्यशैली में सुधार होगा और जनता को त्वरित व प्रभावी पुलिस सेवा मिलेगी।