news-details

पुलिस टीम ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास , महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के कुशल नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर महोबा अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना खन्ना जनपद महोबा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। इस अभियान के अंतर्गत उ0नि0 लक्ष्मीनारायण सिंह मय हमराह उ0नि0 सुरेश कुमार सचान द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त मूलचन्द्र उर्फ घउवा पुत्र लक्ष्मीकुशवाहा, उम्र लगभग 33 वर्ष, निवासी ग्राम बदौरा कला थाना प्रकाश बम्हौरी जनपद छतरपुर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध केस नं0 255/2013 धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत माननीय न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन) महोबा द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंट लंबित था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को उसके निवास स्थान ग्राम बदौरा कला थाना प्रकाश बम्हौरी जनपद छतरपुर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।