news-details

पुलिस पर अमानवीय व्यवहार के आरोप

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। पीपरपुर पुलिस पर शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर अमानवीय व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। हिसार निवासी दिव्यांग दूल्हे रमेश कुमार ने एसपी को दिए शपथपत्र में आरोप लगाया कि पुलिस ने सभी को थाने में बंद रखा और शौचालय जाने तक की अनुमति नहीं दी। आरोप है कि महिलाओं और दिव्यांग को कपड़ों में ही मल-मूत्र त्यागने के लिए मजबूर किया गया तथा गाली-गलौज और फर्जी एनकाउंटर की धमकी दी गई। पीड़ित ने उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है। एसओ अरुण कुमार मिश्र ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि लड़की बरामद होकर नारी संरक्षण गृह में है और मामले की विवेचना जारी है।