
13 टिन रिफाइन बेचकर मिले 13 हजार रुपये बरामद
पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगर।
कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए 13 टिन रिफाइन आदि को बेचने से प्राप्त 13 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 27 अक्टूबर 2026 को कुबेरस्थान पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामला थाना कुबेरस्थान में दर्ज मुकदमा संख्या 212/2026 से संबंधित है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305, 331(4) और 317(2) के तहत अभियोग पंजीकृत है।इस मामले में पुलिस ने अवनीश उर्फ गोलू राय पुत्र ओमप्रकाश, निवासी कोहरवालिया, थाना कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, बरामद 13 हजार रुपये चोरी किए गए 13 टिन रिफाइन आदि को बेचने से प्राप्त हुए थे।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार गौतम और कांस्टेबल नन्दकिशोर सिंह शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि जनपद में चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।