news-details

पुलिस लाइन में एसपी ने परेड की ली सलामी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शुक्रवार को एसपी सरवणन टी. ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों से दौड़ कराकर उनकी फिटनेस परखी गई और अनुशासन व एकरूपता के लिए ड्रिल कराई गई। एसपी ने जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने और साफ-सुथरी वर्दी पहनने के निर्देश दिए।परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा की व्यवस्थाएं देखीं। मेस में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई जांचने के लिए उन्होंने जवानों के साथ बैठकर भोजन भी किया और आवश्यक निर्देश दिए।एसपी ने 112 पीआरवी और थानों के वाहनों में उपलब्ध भीड़ व दंगा नियंत्रण उपकरणों की भी जांच की। पुलिस लाइन के रजिस्टरों और अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, सीओ लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।