
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।