news-details

पुलिस आयुक्त ने गांधी और शास्त्री जयंती पर किया नमन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कानपुर पुलिस आयुक्त ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। पुलिस आयुक्त ने सभी से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा को जनसेवा का माध्यम मानते हुए नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय एवं अपराध, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं सीएडब्ल्यू, सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।