news-details

पालिका की लापरवाही से सेढ़ तलैया नाला का निर्माण नहंी हुआ पूरा

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बंादा। नगर पालिका परिषद बांदा के द्वारा सेढू तलैया नाले का पक्का निर्माण करने के लिए 21 लाख रुपए का टेंडर कराकर ठेकेदार को कार्य का आवंटन कर दिया गया नगर पालिका की अध्यक्षा द्वारा जून माह से पूर्व सेढू तलैया नाले का पक्का निर्माण कराने का आदेश दिया गया परंतु नगर पालिका परिषद के निर्माण विभाग की घोर लापरवाही एवं संवेदनहीनता के कारण आज तक पक्के नाले का निर्माण शुरू तक नहीं किया गया है कभी मोटर लगाकर ,कभी लेबर लगाकर, कभी जेसीबी लगाकर, केवल फोटो कार्यक्रम चल रहा है और इसकी गलत एवं भ्रामक सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जिलाधिकारी बांदा को लगातार नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी के द्वारा दी जा रही हैसेढू तलैया का नाला दो दशकों से अधिक समय से कच्चा बना हुआ है परंतु इसे पक्का नहीं बनाया जा रहा है नाला निर्माण न होने के कारण लगभग तीन वार्ड के दो दर्जन से अधिक उपमोहल्लों में सेढू तलैया, पोडा बाग, हुसैनगंज, हाथी खाना, शंकर नगर, आजाद नगर, लोहिया पुल, गायत्री नगर, परशुराम तालाब, बसंत नगर सहित दो दर्जन से अधिक मोहल्ले बारिश में पानी भरने के कारण तलैया बने रहते हैं जिससे इस क्षेत्र में रहने वाली 15 से 20 हजार की आबादी बहुत अधिक प्रभावित होती है बारिश के 3 महीने में यहां के नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त रहता है बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते हैं घर से बीमारी को अस्पताल तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है गंदगी एवं भारी दुर्गंध के कारण क्षेत्र में तमाम बीमारियां फैल जाती हैं वर्तमान समय में जनपद बांदा में नगर पालिका परिषद के द्वारा तमाम नालों के सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है परंतु सेढू तलैया नाले की सफाई का कार्य नहीं कराया गया है नाला पूरी तरह से चोक है एवं पानी की निकासी पूरी तरह से बंद है नाले में 5 फिट से अधिक सिल्ट भरी है छोटी काली देवी मंदिर के पास पुलिया पूरी तरह से चोक है जिसके कारण श्रद्धालुओं को बारिश में गंदे कीचड़ से होकर दर्शन करने के लिए आना पड़ता है नाले की जमीन पर लोगों ने भारी अतिक्रमण भी कर लिया है जिससे नाले के पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है जिसके कारण बारिश के महीने में सैकड़ो घरों में पानी भर जाता है पानी भरने के कारण जन धन एवं खाघ पदार्थ की लाखों रुपए की भारी हानि हर वर्ष नागरिकों को उठानी पड़ती है बारिश के महीने में खम्भों में करंट उतरने के कारण कई बार गायों की मौतें हो चुकी हैं लोग करंट की चपेट में आ चुके हैं घरों में सांप एवं जहरीले कीड़े घुसने व काटने के कारण दो दशक में लोगों की मौतें भी हो चुकी हैं।ज्ञात हो कि एक वर्ष पूर्व ही नगर पालिका परिषद के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना में सेढू तलैया नाले का पक्का निर्माण कराने को लेकर 21 लाख रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया तथा ठेकेदार को टेंडर भी दे दिया गया परंतु 1 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक नाले का निर्माण शुरू तक नहीं कराया गया है जिससे नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है आज फिर एक बार नागरिकों के द्वारा जिलाधिकारी को मई माह में ही युद्ध स्तर पर संसाधन एवं मजदूर लगाकर नाला निर्माण पूर्ण कराने के लिए पत्र दिया गया है क्षेत्र के सभी नागरिकों ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मालती गुप्ता बासु के द्वारा जून माह से पहले नाले का पक्का निर्माण पूर्ण करने के लिए निर्माण विभाग को आदेशित किया गया था परंतु आज तक कार्य पूर्ण करना तो दूर शुरू तक नहीं किया गया है जिससे आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है सेढू तलैया विकास समिति के अध्यक्ष मनबोधन कुशवाहा ने कहा है कि अगर 10 जून तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो मंडल आयुक्त कार्यालय पर आम जनता को लेकर अनवरत धरना लगाया जाएगा।