news-details

पंढरपुर वारी में दिखी आध्यात्मिक तीर्थ यात्रा की झलक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी।

शारदीय नवरात्र और विजयादशमी के अवसर पर गुजरात ललित कला अकादमी की उत्सव श्रृंखला के तहत कला आलयम् आर्ट्स गैलरी की द्वितीय प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें छायाकार प्रीतेश पटेल की विशिष्ट फोटो प्रदर्शनी ‘पंढरपुर वारी’ ने आध्यात्मिक तीर्थ यात्रा के विविध रूपों को दर्शाया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रसिद्ध छायाकार डॉ. रंजन गौड़, डॉ. राधाकृष्ण गणेशन और मनीज खत्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में पंढरपुर के भगवान विठ्ठल और देवी रुक्मिणी के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को कैमरे में कैद किया गया है। छायाकार प्रीतेश पटेल ने करीब 30 फ्रेमों के माध्यम से वारकरी तीर्थयात्रा के भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण को प्रस्तुत किया है। प्रदर्शनी में वारी की परंपरा, श्रद्धा और अनुशासन से जुड़े विभिन्न दृश्य आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों के अनुसार ‘वारी’ केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि भक्ति, एकता, अनुशासन, समानता और आध्यात्मिक विश्वास का प्रतीक भी है। प्रदर्शनी में इन भावनाओं को तस्वीरों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।