news-details

पंडालों की अग्नि सुरक्षा को लेकर एसपी सख्त

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, रामलीला और रावण दहन कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने शनिवार देर शाम जिले के सभी फायर स्टेशन प्रभारियों के साथ बैठक कर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला मैदानों और रावण दहन स्थलों पर अग्निशमन उपकरण पूरी तरह क्रियाशील रखे जाएं। प्रमुख और संवेदनशील आयोजन स्थलों पर अग्निशमन वाहनों तथा कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती समय से सुनिश्चित की जाए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई हो सके।उन्होंने विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन कराने, ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर कर्मी न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचें। त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी संबंधित कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करें।