
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत विकास योजना एवं हरित पंचायत विषय पर एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय चौहान ने की। इसमें खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।कार्यशाला में पंचायत विकास योजना, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 और हरित पंचायत के विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुतियां देकर पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई।जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। पंचायत विकास योजनाएं स्थानीय जरूरतों के अनुसार तैयार कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से लागू की जाएं। उन्होंने पेयजल, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के साथ हरित पंचायत के लिए जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू और जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।