news-details

पांच हजार विद्यार्थियों के बीच प्रदीप राय का भव्य स्वागत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / तमकुहीराज, कुशीनगर। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप राय के शनिवार को अपनी जन्मभूमि तमकुहीराज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विद्यावती देवी महाविद्यालय में आयोजित समारोह में पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। अपने क्षेत्र के लाल को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने इसे पूरे कुशीनगर के लिए गौरव की उपलब्धि बताया।विद्यावती देवी महाविद्यालय में प्रबंधक बबलू राय के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. पीके राय, कुशीनगर महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मु. इलियास अंसारी, प्रमुख संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, रमेश यादव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मौजूदगी से परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

शिक्षा के साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ें विद्यार्थी
मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप राय ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। विद्यार्थियों को दोनों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा निखारने का प्रयास करना चाहिए।

तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित 
महाविद्यालय के बाद तमकुहीराज तहसील परिसर में बार संघ की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। बार संघ अध्यक्ष अशोक राय और मंत्री अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदीप राय का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद पाठक, रामेश्वर गुप्ता, एचएन सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, मतीउल्लाह साहब, रजनीश राय, जमील साहब, अशोक पांडेय, दीपक पांडेय, मार्कण्डेय वर्मा, आरएन पांडेय के साथ रमेश चंद यादव, सुधीर सिंह, गुड्डू राय, पवन पटेल, संदीप कुशवाहा और मार्कंडे सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।अपने संबोधन में प्रदीप राय ने जन्मभूमि की मिट्टी को नमन करते हुए क्षेत्रवासियों से मिले स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने तमकुहीराज से जुड़ी पुरानी स्मृतियां साझा कीं और लोगों के साथ अपना जुड़ाव बनाए रखने का भरोसा दिया।डॉ. प्रदीप राय मूल रूप से तमकुहीराज तहसील के दोघरा गांव के निवासी हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचने पर उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।