news-details

औस्वास्थ्य केंद्र पर ताला, विधायक ने जताई नाराजगी

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली बाजार में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार पर ताला लगा मिला। क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक ने केंद्र बंद मिलने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने विधायक से चिकित्सक और कर्मचारियों के नियमित रूप से केंद्र पर मौजूद नहीं रहने की शिकायत की।बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र पर पांच कर्मचारियों की तैनाती है, लेकिन निरीक्षण के दौरान कोई भी मौजूद नहीं मिला। विधायक ने मामले की जानकारी अधिकारियों को देते हुए जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय पर केंद्र खुलना तथा कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित होना जरूरी है।मामले की जानकारी पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हाटा डॉ. अजय सिंह और राजस्व निरीक्षक शिव मुरारीलाल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण कर कर्मचारियों की अनुपस्थिति और केंद्र बंद रहने के कारणों की जानकारी जुटाई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। केंद्र पर फार्मासिस्ट ओमप्रकाश सिंह, वार्ड ब्वाय सत्य प्रकाश शर्मा, एलटी पंकज कन्नौजिया, एसएलटी अर्जुन यादव और स्टाफ नर्स शिखा कुमारी तैनात हैं।